महिला दिवस पर सीहोर में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

महिला दिवस पर सीहोर में खेलों का संगम, ‘अस्मिता’ पहल के तहत दौड़ व रस्साकशी प्रतियोगिताएं

सीहोर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘अस्मिता’ पहल के तहत खेल कार्यक्रम आयोजित होगा। तीन आयु वर्ग की बालिकाएं व महिलाएं दौड़, रस्साकशी और अन्य गतिविधियों में हिस्सा लेंगी।

By : Local News of India
महिला दिवस पर सीहोर में खेलों का संगम, ‘अस्मिता’ पहल के तहत दौड़ व रस्साकशी प्रतियोगिताएं

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सीहोर में ‘अस्मिता’ पहल के तहत महिलाओं और बालिकाओं के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

मध्य प्रदेश के सीहोर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आज सोमवार को चर्च ग्राउंड पर माय भारत सीहोर एवं खेल विभाग द्वारा भारत सरकार की 'अस्मिता' पहल के अंतर्गत खेल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

जिला पंचायत सीईओ सर्जना यादव ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और उन्हें शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से एथलेटिक्स (दौड़) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें प्रतिस्पर्धी दौड़, मनोरंजक गतिविधियाँ, टग ऑफ वार (रस्साकशी) आदि शामिल हैं। कार्यक्रम में तीन आयु वर्ग की बालिकाएं एवं महिलाएं सहभागिता करेंगी, जिसमें अंडर 13 वर्ष, 13 से 18 वर्ष और 18 वर्ष से अधिक की बालिकाएं एवं महिलाएं शामिल होंगी।

इच्छुक महिला प्रतिभागी NSRS पोर्टल पर अपना पंजीयन कर सकती हैं जिसके लिए उन्हें इस पोर्टल पर अपना आधार प्रमाणित करना होगा। विजेताओं को पदक और सभी प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। जिला पंचायत सीईओ सर्जना यादव द्वारा आयोजन में अधिक से अधिक बालिकाओं एवं महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।