लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
उत्तर प्रदेश के बागपत और सहारनपुर से जुड़ी एक सनसनीखेज डबल मर्डर मिस्ट्री ने पुलिस के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। 10 दिनों के भीतर दो लोगों की हत्या हुई—पहले 17 अप्रैल को प्रयागराज निवासी विक्रांत का शव सहारनपुर के बड़गांव क्षेत्र में मिला, फिर 27 April को उसकी प्रेमिका राखी की लाश नौगांव के पास रजबहे से बरामद हुई। शुरुआती जांच में दोनों हत्याओं के पीछे प्रेम संबंध, धोखा और पुरानी रंजिश की परतें खुल रही हैं। पुलिस इस पूरे मामले को आपस में जुड़ा मानकर जांच कर रही है, लेकिन अब तक मुख्य आरोपी फरार है। यह मर्डर मिस्ट्री पश्चिमी यूपी में चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है।