वाराणसी-सिलेंडर-ब्लास्ट-मकान-गिरा-भाई-बहन-मौत

वाराणसी में सिलेंडर ब्लास्ट: मकान गिरा, भाई-बहन की मौत, दो गंभीर घायल

वाराणसी के लहरतारा इलाके में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से एक मकान ढह गया, जिसमें भाई-बहन की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

By : Local News of India
वाराणसी में सिलेंडर ब्लास्ट: मकान गिरा, भाई-बहन की मौत, दो गंभीर घायल

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

वाराणसी के लहरतारा मंडुवाडीह इलाके में मंगलवार सुबह एक मकान में सिलेंडर ब्लास्ट होने से बड़ा हादसा हो गया। धमाके के बाद मकान ढह गया, जिसमें दबकर भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, लहरतारा क्षेत्र में आद्या प्रसाद का परिवार रहता है। मंगलवार सुबह लगभग 9 बजे परिवार के सदस्य खाना बना रहे थे, तभी घरेलू गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि एक मंजिला मकान की छत और दीवारें पूरी तरह ढह गईं।

हादसे में आद्या प्रसाद के पुत्र ओम कुमार चौधरी (30) और पुत्री प्रीति चौधरी (27) की मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी गिरिजा देवी और एक अन्य सदस्य अमन चौधरी गंभीर रूप से घायल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे, जिनमें आलोक वर्मा, आकाश पटेल, नीतू कादयान और आनंद सिंह राजपूत शामिल रहे।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य में सहयोग करते हुए मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। नगर निगम की टीम मलबा हटाने में जुटी हुई है, जबकि फायर ब्रिगेड, फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ते ने मौके की जांच की।

 

संबंधित सामग्री

आगरा RPF-डिप्टी SS विवाद पर भड़के BJP सांसद, बोले- वर्दी और सरकार दोनों की बदनामी

आगरा कैंट स्टेशन पर RPF और डिप्टी SS विवाद के बाद BJP सांसद ने नाराजगी जताई। उन्होंने घटना को वर्दी और सरकार की छवि खराब करने वाला बताया। मामले में RPF कर्मियों पर कार्रवाई हुई है।

तमिलनाडु में दर्दनाक घटना: पत्नी के जाने से परेशान पिता ने दो बच्चों की जान ली, खुद भी खत्म की जिंदगी

तमिलनाडु में दर्दनाक घटना: पत्नी के जाने से परेशान पिता ने दो बच्चों की जान ली, खुद भी खत्म की जिंदगी

तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक व्यक्ति ने अपने दो बच्चों की जान लेने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, वह पत्नी के अलग होने के बाद मानसिक तनाव में था।

'वापस आकर फोन करूंगा...' आखिरी कॉल के बाद वियतनाम नाव हादसे ने उजाड़ दिए 15 परिवार

'वापस आकर फोन करूंगा...' आखिरी कॉल के बाद वियतनाम नाव हादसे ने उजाड़ दिए 15 परिवार

वियतनाम नाव हादसे में जान गंवाने वाले भारतीयों के परिजनों ने उनकी आखिरी बातचीत याद की। कई ने कहा कि उन्होंने लौटकर फोन करने का वादा किया था, लेकिन वह कॉल कभी नहीं आया।

वियतनाम नाव हादसे से लौटे हैदराबाद के पर्यटकों की आपबीती, बोले- 'CPR देने की कोशिश की, लेकिन बहुत देर हो चुकी थी'

वियतनाम नाव हादसे से लौटे हैदराबाद के पर्यटकों की आपबीती, बोले- 'CPR देने की कोशिश की, लेकिन बहुत देर हो चुकी थी'

वियतनाम नाव हादसे के बाद स्वदेश लौटे हैदराबाद के पर्यटकों ने बताया कि उन्होंने पीड़ितों को बचाने के लिए CPR देने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

वियतनाम नाव हादसा: 15 भारतीयों के पार्थिव शरीर हो ची मिन्ह सिटी पहुंचे, स्वदेश लाने की तैयारी

वियतनाम नाव हादसा: 15 भारतीयों के पार्थिव शरीर हो ची मिन्ह सिटी पहुंचे, स्वदेश लाने की तैयारी

वियतनाम में नाव हादसे में जान गंवाने वाले 15 भारतीयों के पार्थिव शरीर हो ची मिन्ह सिटी पहुंच गए हैं। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उन्हें भारत लाया जाएगा।