लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
TCS मामले के आरोपी Danish Sheikh के मोबाइल फोन में बेहद एडवांस सिक्योरिटी सिस्टम होने से जांच एजेंसियों को डेटा एक्सेस करने में भारी दिक्कत आ रही है। बताया जा रहा है कि उसके फोन में हर ऐप के लिए अलग-अलग पासवर्ड सेट थे और सिक्योरिटी लेयर इतनी मजबूत थी कि सामान्य तकनीकी तरीकों से डेटा निकालना संभव नहीं हो पा रहा। जांच टीम अब साइबर एक्सपर्ट्स और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से मोबाइल का डेटा रिकवर करने की कोशिश कर रही है। माना जा रहा है कि फोन में मौजूद डिजिटल सबूत केस की जांच में अहम भूमिका निभा सकते हैं।