लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
ताइवान के राष्ट्रपति Lai Ching-te का अफ्रीका दौरा चीन-ताइवान तनाव के बीच रद्द हो गया है। राष्ट्रपति लाई चिंग-ते को Eswatini जाना था, लेकिन Seychelles, Mauritius और Madagascar ने उनके विमान को ओवरफ्लाइट क्लियरेंस देने से इनकार कर दिया। ताइवान का आरोप है कि चीन ने आर्थिक दबाव डालकर इन देशों को ऐसा करने पर मजबूर किया। अमेरिका ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय एविएशन सिस्टम का गलत इस्तेमाल है। इस घटना ने एक बार फिर चीन-ताइवान विवाद को वैश्विक मंच पर चर्चा में ला दिया है।