लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के नतीजों के बीच सोशल मीडिया पर ‘सुफियान’ नाम तेजी से ट्रेंड कर रहा है। दरअसल, चुनाव से पहले एक वीडियो में सुफियान ने TMC की जीत को लेकर बड़ा दावा और चुनौती दी थी। अब जब नतीजों में TMC पिछड़ती नजर आ रही है, तो वही वीडियो फिर से वायरल हो गया है और लोग सवाल उठा रहे हैं—‘सुफियान कहां है?’ सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर मजाकिया और तंज भरे कमेंट कर रहे हैं। यह मामला अब राजनीतिक चर्चा के साथ-साथ ट्रेंडिंग टॉपिक बन गया है।