24 घंटे में सुलझा गैस सिलेंडर चोरी का मामला

शिमला में गैस सिलेंडर चोरी का मामला 24 घंटे में सुलझा, युवक गिरफ्तार

शिमला के कृष्णा नगर में घर से दो गैस सिलेंडर चोरी के मामले को सदर थाना पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाने का दावा किया। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया।

By : Local News of India
शिमला में गैस सिलेंडर चोरी का मामला 24 घंटे में सुलझा, युवक गिरफ्तार

शिमला के कृष्णा नगर में गैस सिलेंडर चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया, पूछताछ के आधार पर मामले की जांच जारी है।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

राजधानी शिमला में घर से दो गैस सिलेंडर चोरी होने के मामले को सदर थाना पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ जारी है। यह मामला 9 मार्च को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(अ) और 331(3) के अंतर्गत थाना सदर, शिमला में दर्ज किया गया। शिकायत कृष्णा नगर निवासी पवन कुमार ने दर्ज करवाई थी।

पवन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 5 मार्च को अपने परिवार के साथ माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन के लिए गए थे। 9 मार्च को जब वह घर लौटे तो देखा कि उनके रसोईघर का ताला टूटा हुआ था और दरवाजा खुला पड़ा था। जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो रसोई से दो गैस सिलेंडर गायब थे। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मामला दर्ज होने के बाद सदर थाना पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली कि कृष्णा नगर का ही रहने वाला अनिकेत नाम का युवक 7 मार्च को इलाके से गैस सिलेंडर उठाकर लालपानी की तरफ जाता हुआ देखा गया था।

एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने मंगलवार को बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने डाउनडेल, रेलवे पार्किंग और पुराने बस स्टैंड के आसपास तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान डाउनडेल क्षेत्र में पुलिस ने अनिकेत को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया और मामले में उसकी संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।