लाखों रुपये की ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर पकड़े

टाटानगर स्टेशन पर आरपीएफ ने ब्राउन शुगर तस्करों को दबोचा, तीन गिरफ्तार

टाटानगर रेलवे स्टेशन परिसर में आरपीएफ ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन ब्राउन शुगर तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपितों के कब्जे से 28 पुड़िया ब्राउन शुगर, नकद और मोबाइल जब्त किए

By : Local News of India
टाटानगर स्टेशन पर आरपीएफ ने ब्राउन शुगर तस्करों को दबोचा, तीन गिरफ्तार

लाखों रुपये की ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर पकड़े

पिंकी कुमारी 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

टाटानगर रेलवे स्टेशन परिसर में रेलवे सुरक्षा बल(आरपीएफ) ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से लाखों रुपये के ब्राउन शुगर बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार रेलवे के माध्यम से नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के उद्देश्य से आरपीएफ की ओर से ऑपरेशन नारकोस चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल चक्रधरपुर मंडल के निर्देश पर टीम ने छापेमारी कर तीन तस्करों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपितों के पास से कुल 28 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई है, जिसका कुल वजन 3.56 ग्राम बताया जा रहा है। बरामद ब्राउन शुगर की अनुमानित कीमत लगभग तीन लाख 56 हजार रुपये है। इसके अलावा आरोपितों के पास से तीन मोबाइल फोन और 4,330 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। कुल जब्त सामानों की कीमत लगभग 4 लाख 20 हजार 330 रुपये बताई गई है।

पकड़े गए आरोपितों की पहचान परसुडीह थाना क्षेत्र के किताडीह निवासी मुस्तकीम अंसारी उर्फ रतन, बर्मामाइंस के कैरेज कॉलोनी निवासी बसंत उपाध्याय उर्फ डेफिनिटी और गोलमुरी खालसा क्लब के पास रहने वाले राहुल कुमार डे के रूप में हुई है।

गुरुवार को आरपीएफ थाना प्रभारी राकेश महतो ने बताया कि जांच में सामने आया है कि मुस्तकीम अंसारी उर्फ रतन ब्राउन शुगर को सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर इलाके से लाकर टाटानगर स्टेशन परिसर में बसंत उपाध्याय उर्फ डेफिनिटी और राहुल कुमार डे को बेच रहा था। इसी दौरान आरपीएफ की टीम ने तीनों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

फिलहाल आरपीएफ तीनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

संबंधित सामग्री

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

बेगूसराय होटल में कारोबारी के कमरे से 3 लाख कैश और मोबाइल चोरी, CCTV में कैद वारदात

बेगूसराय के होटल में ठहरे झारखंड के कारोबारी के कमरे से 3 लाख रुपये और महंगा मोबाइल चोरी हो गया। CCTV में संदिग्ध युवक की पूरी हरकत कैद हुई।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

पटना कोर्ट ने कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर उर्फ फैसल खान की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टाल दिया है। मामले की अगली सुनवाई में निर्णय आने की उम्मीद है।

मुंबई में बच्ची से कथित यौन अपराध, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार; NCP ने की सख्त कार्रवाई की मांग

मुंबई में बच्ची से कथित यौन अपराध, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार; NCP ने की सख्त कार्रवाई की मांग

मुंबई के पायधोनी इलाके में 8 साल की बच्ची से कथित यौन अपराध के मामले में सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया गया है। NCP ने मामले में जल्द और सख्त कार्रवाई की मांग की है।