सुलतानपुर में बस परिचालक से लूट, 18 हजार रुपये और

सुलतानपुर में बस परिचालक से 18 हजार रुपये और मोबाइल छीनने की लूट, बदमाशों ने किया मारपीट

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में बस परिचालक विनोद दुबे से शुक्रवार भोर में बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग, मोबाइल और ईटीएम मशीन छीन ली। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए।

By : Local News of India
सुलतानपुर में बस परिचालक से 18 हजार रुपये और मोबाइल छीनने की लूट, बदमाशों ने किया मारपीट

सुलतानपुर में बस परिचालक से 18 हजार रुपये और मोबाइल छीनने की लूट, बदमाशों ने किया मारपीट

पिंकी कुमारी 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

सुलतानपुर में बस परिचालक से 18 हजार की छिनैती

उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के कोतवाली नगर में बस स्टेशन पर शुक्रवार भोर में एक बस परिचालक से बदमाशों ने रुपये से भरा बैग, मोबाईल आदि छीन लिया।

कानपुर से सुलतानपुर शुक्रवार की भोर मे पहुंची बस संख्या यूपी 78 केटी 2018 के परिचालक विनोद दुबे के साथ यह घटना सुबह लगभग छह बजे हुई। विनोद दुबे ने बताया कि जगदीशपुर से दो यात्री उनकी बस में बैठे थे। इन यात्रियों ने अपनी मजबूरी बताते हुए कहा था कि वे बस अड्डे पर बिरयानी की दुकान से पैसे लेकर उन्हें दे देंगे।

सुलतानपुर बस अड्डे से लगभग 100 मीटर आगे गोपालदास पुल के निकट बिरयानी की दुकान पर पहुंचने के बाद, बदमाशों ने परिचालक को एकांत में पाकर उनसे रुपयों से भरा बैग छीन लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने विनोद दुबे के साथ मारपीट की, उनके कपड़े फाड़ दिए और उनका मोबाइल भी छीन लिया।

लूटे गए बैग में लगभग 18 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन, टिकट मार्ग और ईटीएम मशीन मौजूद थी। घटना के बाद, विनोद दुबे ने पैदल भागकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बाद में उनका मोबाइल फोन बरामद कर लिया।

परिचालक विनोद दुबे ने कोतवाली नगर में घटना की प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। इस संबंध में नगर कोतवाल संदीप राय ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है और जांच के आधार पर विधिक कार्यवाही की जाएगी। विनोद दुबे सुल्तानपुर डिपो में कार्यरत हैं और अयोध्या जिले के ग्राम नेचारा के निवासी हैं।

स्टेशन इंचार्ज, नान्हूराम सरोज ने बताया कि "हमारी गाड़ी कानपुर से सुल्तानपुर आ रही थी। दो यात्री जगदीशपुर से सुल्तानपुर के लिए बैठे थे उन्होंने कंडक्टर को झांसे में लेकर सब्जी मंडी के अंदर ले जाकर मारपीट की और बैग छीन लिया। बैग में करीब 18 हजार रुपये, एटीएम और टिकट मशीन थी।

संबंधित सामग्री

योगी आदित्यनाथ ने किया यूपीकोस{upcos} का शुभारंभ, आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा सुरक्षा और सम्मान का नया आधार

योगी आदित्यनाथ ने किया यूपीकोस{upcos} का शुभारंभ, आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा सुरक्षा और सम्मान का नया आधार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) का शुभारंभ करते हुए पोर्टल, वेबसाइट और लोगो लॉन्च किया। एसबीआई के साथ एमओयू भी हुआ।

बेगूसराय होटल में कारोबारी के कमरे से 3 लाख कैश और मोबाइल चोरी, CCTV में कैद वारदात

बेगूसराय के होटल में ठहरे झारखंड के कारोबारी के कमरे से 3 लाख रुपये और महंगा मोबाइल चोरी हो गया। CCTV में संदिग्ध युवक की पूरी हरकत कैद हुई।

आगरा RPF-डिप्टी SS विवाद पर भड़के BJP सांसद, बोले- वर्दी और सरकार दोनों की बदनामी

आगरा कैंट स्टेशन पर RPF और डिप्टी SS विवाद के बाद BJP सांसद ने नाराजगी जताई। उन्होंने घटना को वर्दी और सरकार की छवि खराब करने वाला बताया। मामले में RPF कर्मियों पर कार्रवाई हुई है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

पटना कोर्ट ने कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर उर्फ फैसल खान की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टाल दिया है। मामले की अगली सुनवाई में निर्णय आने की उम्मीद है।