लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
Ramgarh के गोलपार इलाके में मंगलवार रात चोरों ने एक कपड़ा व्यापारी के बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। व्यापारी रामप्रवेश साव का पूरा परिवार शादी समारोह में शामिल होने बिहार गया हुआ था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने घर का ताला तोड़ दिया और करीब 6-7 लाख रुपये के जेवरात, 1.20 लाख रुपये नकद और बिक्री के लिए रखी गई कीमती साड़ियां चुरा लीं। चोरों ने घर के अंदर अलमारी और बक्सों के ताले तोड़े और आराम से वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, छत पर खाना-पीना करने और सिगरेट पीने के भी सबूत मिले हैं। बुधवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ जांच शुरू कर दी है।