कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश

प्रयागराज में होली पर हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में बढ़ी पुलिस निगरानी

प्रयागराज में होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट है। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई गई, पर्याप्त बल तैनात किया गया।

By : Local News of India
प्रयागराज में होली पर हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में बढ़ी पुलिस निगरानी

होली से पहले प्रयागराज के संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते पुलिस अधिकारी।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

होली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रयागराज पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस उपायुक्त नगर ने अधिकारियों के साथ शहर के संवेदनशील व भीड़भाड़ वाले इलाकों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। प्रयागराज में 6 मार्च तक हाेली पर्व मनाया जाएगा।

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने अपर पुलिस उपायुक्त नगर व एसीपी कोतवाली के साथ लोकनाथ, ठठेरी बाजार समेत मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और अन्य भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि होली पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे और आमजन सुरक्षित माहौल में त्योहार मना सकें।

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि होली पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई है। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।