देहरादून-पीएम-आवास-योजना-शहरी-2-प्रथम-किस्त-लाभार्

देहरादून में पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत पांच लाभार्थियों को पहली किस्त जारी

देहरादून में पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत पांच लाभार्थियों को पहली किस्त जारी की गई। नगर निगम ने डीबीटी के जरिए सहायता राशि देकर पक्के मकान निर्माण को बढ़ावा दिया।

By : Local News of India
देहरादून में पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत पांच लाभार्थियों को पहली किस्त जारी

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  

देहरादून में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत लाभार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। नगर निगम ने लाभार्थी आधारित आवास निर्माण घटक के अंतर्गत पांच लाभार्थियों को प्रथम किस्त जारी की है।

प्रत्येक लाभार्थी को 20 हजार रुपये की दर से कुल एक लाख रुपये की अनुदान राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से उनके खातों में भेजी गई। यह राशि महापौर सौरभ थपलियाल द्वारा प्रदान की गई।

नगर निगम के अनुसार, योजना के अंतर्गत अब तक कुल 88 में से 87 लाभार्थियों को स्पर्श पोर्टल के माध्यम से सहायता राशि वितरित की जा चुकी है। केंद्र सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों के लिए प्रति लाभार्थी 2 लाख 75 हजार रुपये की दर से कुल 2 करोड़ 2 लाख रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत की है।

इस योजना का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है। अब तक नगर निगम को 88 लाख रुपये की अनुदान राशि प्राप्त हो चुकी है, जिसका वितरण चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त नमामी बंसल, सामाजिक विकास विशेषज्ञ रमेश सिंह चौहान, योजना सहायक रविन्द्र कुमार सहित कई अधिकारी और लाभार्थियों के परिजन मौजूद रहे।

संबंधित सामग्री

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

सिर्फ खंभे पर लगी लाइट नहीं, सुरक्षित और स्मार्ट शहरों की पहचान है स्ट्रीट लाइटिंग

सिर्फ खंभे पर लगी लाइट नहीं, सुरक्षित और स्मार्ट शहरों की पहचान है स्ट्रीट लाइटिंग

स्ट्रीट लाइटिंग सिर्फ रोशनी का साधन नहीं, बल्कि सुरक्षित, समावेशी और स्मार्ट शहरों की पहचान है। बेहतर प्रकाश व्यवस्था से सुरक्षा, यातायात और नागरिक जीवन की गुणवत्ता में सुधार होता है।