पश्चिम-एशिया-तनाव-पर-संसद-परिसर-में-विपक्ष

पश्चिम एशिया तनाव पर संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन, ऊर्जा सुरक्षा को लेकर सरकार पर निशाना

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और भारत की ऊर्जा सुरक्षा को लेकर विपक्षी दलों ने संसद परिसर में प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार को घेरा।

By : Local News of India
पश्चिम एशिया तनाव पर संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन, ऊर्जा सुरक्षा को लेकर सरकार पर निशाना

पश्चिम-एशिया-तनाव-पर-संसद-परिसर-में-विपक्ष-का-प्रदर्शन

अंजली गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

नई दिल्ली, 09 मार्च। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू होते ही पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का मुद्दा संसद परिसर में गूंजने लगा। इस विषय को लेकर विपक्षी दलों ने संसद भवन परिसर में प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया।

विपक्ष का कहना है कि अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ रहे सैन्य तनाव का असर वैश्विक स्तर पर पड़ सकता है, जिसका सीधा प्रभाव भारत की ऊर्जा सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है। ऐसे में सरकार को इस मुद्दे पर स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए।

प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, सांसद प्रियंका गांधी और किशोरी लाल शर्मा समेत कई विपक्षी सांसद शामिल हुए। सांसदों ने संसद भवन के मकर द्वार पर एकत्र होकर हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

विपक्षी नेताओं का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए सरकार को देश की ऊर्जा आपूर्ति और आर्थिक हितों को सुरक्षित रखने के लिए स्पष्ट रणनीति सामने रखनी चाहिए। इस मुद्दे को लेकर संसद के अंदर भी विपक्ष के सरकार से जवाब मांगने की संभावना है।

संबंधित सामग्री

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सर्बियाई नेशनल असेंबली की अध्यक्ष एना ब्रनाबिक से मुलाकात कर भारत-सर्बिया के संसदीय आदान-प्रदान, द्विपक्षीय सहयोग और पारंपरिक मित्रता को मजबूत करने पर चर्चा की

मंत्री गैरजरूरी मुद्दों पर ध्यान देकर जनता का ध्यान भटका रहे हैं: प्रह्लाद जोशी

मंत्री गैरजरूरी मुद्दों पर ध्यान देकर जनता का ध्यान भटका रहे हैं: प्रह्लाद जोशी

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह गैरजरूरी मुद्दों के जरिए जनता का ध्यान भटका रही है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

केंद्र ने दोहराया: वंदे मातरम पहले, जन गण मन दूसरे स्थान पर

केंद्र ने दोहराया: वंदे मातरम पहले, जन गण मन दूसरे स्थान पर

केंद्र सरकार ने राज्यों और मंत्रालयों को वंदे मातरम को प्राथमिकता देने के निर्देश दोहराए हैं।

दिल्ली की हवा फिर हुई खराब, AQI 261 के स्तर पर पहुंचा; 85 दिनों में सबसे खराब स्थिति

दिल्ली की वायु गुणवत्ता रविवार को खराब श्रेणी में पहुंच गई और AQI 261 दर्ज किया गया, जो 85 दिनों में सबसे अधिक है।