mathura-teachers-protest-tet-mandatory-torch-rally

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में मथुरा में शिक्षकों का मशाल जुलूस, हजारों ने किया प्रदर्शन

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में मथुरा में हजारों शिक्षकों ने मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और सरकार से निर्णय वापस लेने की मांग की।

By : Local News of India
टीईटी अनिवार्यता के विरोध में मथुरा में शिक्षकों का मशाल जुलूस, हजारों ने किया प्रदर्शन

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में मथुरा में शिक्षकों का मशाल जुलूस, हजारों ने किया प्रदर्शन

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

मथुरा में टीईटी अनिवार्यता के विरोध में मंगलवार शाम हजारों शिक्षकों ने मशाल जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले निकाले गए इस जुलूस में विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में शिक्षिकाओं ने भाग लिया।

यह जुलूस सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज से होलीगेट तक निकाला गया। प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने टीईटी अनिवार्यता के फैसले को असंवैधानिक और गैर-मानवीय बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विभिन्न शिक्षक नेताओं ने कहा कि यह निर्णय उन शिक्षकों पर भी लागू किया जा रहा है, जो पहले से सेवा में हैं, जो कि न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक यह आदेश वापस नहीं लिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा।

शिक्षकों का कहना है कि वे पहले ही सरकार के विभिन्न कार्यों जैसे निर्वाचन, जनगणना आदि में अहम भूमिका निभा चुके हैं, ऐसे में उनकी योग्यता पर सवाल उठाना अन्यायपूर्ण है।

संबंधित सामग्री

बसोहली कॉलेज में भावुक विदाई समारोह: हरीश वर्मा ‘मिस्टर फेयरवेल’ और श्रुति चंग बनीं ‘मिस फेयरवेल 2026’

बसोहली कॉलेज में भावुक विदाई समारोह: हरीश वर्मा ‘मिस्टर फेयरवेल’ और श्रुति चंग बनीं ‘मिस फेयरवेल 2026’

गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बसोहली में छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए आयोजित विदाई समारोह में भावनाओं और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला।

ड्रग फ्री कैंपस’ पर इंटर-कॉलेज डिबेट: मढ़हीन कॉलेज में नशामुक्त भारत का संदेश

ड्रग फ्री कैंपस’ पर इंटर-कॉलेज डिबेट: मढ़हीन कॉलेज में नशामुक्त भारत का संदेश

गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज मढ़हीन में ‘ड्रग फ्री कैंपस’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित कर नशामुक्त भारत अभियान के तहत छात्रों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया।