अफवाह में युवक पर हमला, बच्चा चोरी साबित नहीं

बच्चा चोरी की अफवाह में ग्रामीणों ने युवक को पीटा, पुलिस ने भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया

रुनिया थाना क्षेत्र के सोदे गांव में बच्चा चोरी की अफवाह फैलने के कारण ग्रामीणों ने लच्छु कुमार नाम के युवक को पकड़कर पेड़ से बांधकर पिटाई की। पुलिस ने युवक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया।

By : Local News of India
बच्चा चोरी की अफवाह में ग्रामीणों ने युवक को पीटा, पुलिस ने भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया

बच्चा चोरी की अफवाह में ग्रामीणों ने युवक को पीटा

पिंकी कुमारी 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 जिले में एक बार फिर बच्चा चोरी की अफवाह ने लोगों के बीच दहशत और अफरातफरी का माहौल पैदा कर दिया। रनिया थाना क्षेत्र के सोदे गांव में गुरुवार की देर शाम ग्रामीणों ने बच्चा चोर होने के संदेह में एक युवक को पकड़ लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। आक्रोशित ग्रामीणों ने युवक को पेड़ से बांध दिया और काफी देर तक उसके साथ मारपीट करते रहे।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह युवक को भीड़ से छुड़ाकर थाना ले आई। इस संबंध में रनिया के थाना प्रभारी श्यामल कुंभकार ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार देर शाम सोदे गांव के पास एक युवक को एक छोटे बच्चे के साथ कोयल नदी की ओर जाते देखा गया। इस दौरान कुछ ग्रामीणों को उस पर संदेह हुआ और उन्होंने शोर मचा दिया कि कोई व्यक्ति बच्चे को बहला-फुसलाकर ले जा रहा है। देखते ही देखते गांव में बच्चा चोरी की अफवाह फैल गई और बड़ी संख्या में लोग वहां जुट गए।

गुस्साई भीड़ ने युवक को बच्चे के साथ पकड़ लिया और बिना कोई पुष्टि किए उसकी पिटाई शुरू कर दी। लोगों ने उसे पास के एक पेड़ से बांध दिया और लाठी-डंडों से मारपीट की। घटना के दौरान वहां मौजूद कुछ महिलाओं ने भी युवक पर हाथ उठा दिया। युवक लगातार अपनी सफाई देता रहा और बच्चा चोरी के आरोप से इनकार करता रहा, लेकिन भीड़ ने उसकी एक नहीं सुनी।

घटना की सूचना मिलने के बाद रनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर अपने कब्जे में लिया। पुलिस उसे थाना ले गई, जहां उससे पूछताछ की गई।

युवक सोदे गांव का ही रहने वाला लच्छु कुमार है, जो ट्रक में खलासी का काम करता है। प्रारंभिक जांच में बच्चा चोरी की कोई पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि युवक नशे की हालत में था, जिसके कारण लोगों को उस पर संदेह हुआ और वह अफवाह का शिकार हो गया।

मारपीट में घायल युवक का इलाज कराया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को देखकर कानून को अपने हाथ में न लें। अगर किसी पर शक हो, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। अफवाह के आधार पर किसी के साथ मारपीट करना कानूनन अपराध है।

संबंधित सामग्री

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

बेगूसराय होटल में कारोबारी के कमरे से 3 लाख कैश और मोबाइल चोरी, CCTV में कैद वारदात

बेगूसराय के होटल में ठहरे झारखंड के कारोबारी के कमरे से 3 लाख रुपये और महंगा मोबाइल चोरी हो गया। CCTV में संदिग्ध युवक की पूरी हरकत कैद हुई।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

पटना कोर्ट ने कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर उर्फ फैसल खान की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टाल दिया है। मामले की अगली सुनवाई में निर्णय आने की उम्मीद है।

मुंबई में बच्ची से कथित यौन अपराध, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार; NCP ने की सख्त कार्रवाई की मांग

मुंबई में बच्ची से कथित यौन अपराध, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार; NCP ने की सख्त कार्रवाई की मांग

मुंबई के पायधोनी इलाके में 8 साल की बच्ची से कथित यौन अपराध के मामले में सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया गया है। NCP ने मामले में जल्द और सख्त कार्रवाई की मांग की है।