गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
कठुआ। अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कठुआ पुलिस ने हीरानगर क्षेत्र में एक मारुति-800 कार को खैर की लकड़ी सहित जब्त किया है। वाहन से 11 खैर के लट्ठे बरामद किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, हीरानगर थाना पुलिस की टीम ने भेईया क्षेत्र में गश्त के दौरान संदिग्ध वाहन (जेके02पी-6566) को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान कार में खैर की लकड़ी लदी पाई गई, जिसे तुरंत कब्जे में ले लिया गया।
यह कार्रवाई एसएसपी मोहिता शर्मा के दिशा-निर्देशन में, एसपी ऑप्स मुकुंद तिबरेवाल और एसडीपीओ बॉर्डर धीरज कट्च के मार्गदर्शन में एसएचओ हीरानगर इंस्पेक्टर अमित सांगड़ा की टीम द्वारा की गई।
चूंकि मामला वन विभाग से संबंधित है, इसलिए जब्त वाहन और लकड़ी को आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग को सौंप दिया गया है।