कानपुर-मुठभेड़-लुटेरे-गिरफ्तार

कानपुर में लुटेरों से मुठभेड़! पुलिस की गोली से ढेर हुआ प्लान, दो बदमाश गिरफ्तार

कानपुर में लूट के आरोपित दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए, जिनमें एक के पैर में गोली लगी।

By : Local News of India
कानपुर में लुटेरों से मुठभेड़! पुलिस की गोली से ढेर हुआ प्लान, दो बदमाश गिरफ्तार

कानपुर में पुलिस-लुटेरों की मुठभेड़, एक को लगी गोली, दो गिरफ्तार

अंजली गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में पुलिस और लुटेरों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई, जिसमें दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार, महिला सिविल डिफेंस कर्मी अनीता श्रीवास्तव से शनिवार को मंगलसूत्र लूट लिया गया था। इसके कुछ ही समय बाद आरोपितों ने एक अन्य युवती से भी पर्स लूट लिया था।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी क्षेत्र में मौजूद हैं। इसके बाद सनिगवां स्थित अलकनंदा रेलवे ओवरब्रिज के पास पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान एहतेशाम और रियान के रूप में हुई है। उनके पास से लूटा गया मंगलसूत्र और एक अवैध तमंचा भी बरामद किया गया है।

घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

बेगूसराय होटल में कारोबारी के कमरे से 3 लाख कैश और मोबाइल चोरी, CCTV में कैद वारदात

बेगूसराय के होटल में ठहरे झारखंड के कारोबारी के कमरे से 3 लाख रुपये और महंगा मोबाइल चोरी हो गया। CCTV में संदिग्ध युवक की पूरी हरकत कैद हुई।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

पटना कोर्ट ने कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर उर्फ फैसल खान की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टाल दिया है। मामले की अगली सुनवाई में निर्णय आने की उम्मीद है।

मुंबई में बच्ची से कथित यौन अपराध, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार; NCP ने की सख्त कार्रवाई की मांग

मुंबई में बच्ची से कथित यौन अपराध, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार; NCP ने की सख्त कार्रवाई की मांग

मुंबई के पायधोनी इलाके में 8 साल की बच्ची से कथित यौन अपराध के मामले में सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया गया है। NCP ने मामले में जल्द और सख्त कार्रवाई की मांग की है।