jodhpur-drug-factory-bhandaphod-md-drugs-baramaad-

जोधपुर में घर की छत पर चल रही ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, 3 करोड़ की MD बरामद

जोधपुर में एजीटीएफ ने घर की छत पर चल रही अवैध ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने 3 करोड़ की एमडी ड्रग्स और 55 किलो से ज्यादा खतरनाक केमिकल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

By : Local News of India
जोधपुर में घर की छत पर चल रही ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, 3 करोड़ की MD बरामद

जोधपुर में घर की छत पर चल रही ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, 3 करोड़ की MD बरामद

अंजली गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया I

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जोधपुर के बनाड़ थाना क्षेत्र में चल रही अवैध एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। यह फैक्ट्री एक घर की छत पर संचालित की जा रही थी, जहां से पुलिस ने 3.055 किलोग्राम तैयार एमडी ड्रग्स और 55 किलो 725 ग्राम खतरनाक केमिकल बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, जब्त ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले में गणपतराम बेनीवाल (40) को गिरफ्तार किया गया है, जो बालोतरा जिले का रहने वाला है और फिलहाल बनाड़ क्षेत्र में रह रहा था।

जांच में सामने आया है कि आरोपी ने अपने 12 लाख रुपये के कर्ज को चुकाने के लिए सांचौर के तस्करों के साथ मिलकर यह अवैध कारोबार शुरू किया था। उसने अपने घर को ही ड्रग्स बनाने की लैब में बदल दिया था। पुलिस को आशंका है कि बरामद केमिकल से करीब 60 किलो और एमडी ड्रग्स तैयार करने की योजना थी।

एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि लंबे समय से जोधपुर में ड्रग्स सप्लाई की सूचना मिल रही थी। इसी के आधार पर एजीटीएफ, एटीएस, डीएसटी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की।

छापे के दौरान पुलिस ने देखा कि छत पर बल्ब की रोशनी में गद्दों पर एमडी ड्रग्स सुखाई जा रही थी, जबकि आसपास केमिकल से भरे ड्रम और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण रखे हुए थे। मौके से डाइक्लोरोमीथेन, डी-आयोनाइज्ड वाटर, मैक्स फाइन केम जैसे कई खतरनाक रसायन, इलेक्ट्रॉनिक चूल्हा और अन्य उपकरण भी जब्त किए गए हैं।

फिलहाल मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमृत लाल जीनगर को सौंपी गई है। पुलिस मुख्य सरगना आसुराम उर्फ लक्की और भाणु की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

संबंधित सामग्री

धोनी की सलाह के बाद ही युवराज ने लिया संन्यास, चयनकर्ताओं के प्लान से थे बाहर

धोनी की सलाह के बाद ही युवराज ने लिया संन्यास, चयनकर्ताओं के प्लान से थे बाहर

पूर्व ऑलराउंडर Yuvraj Singh ने खुलासा किया कि MS Dhoni से मिली स्पष्ट जानकारी के बाद ही उन्होंने 2019 में संन्यास लेने का फैसला किया। टीम मैनेजमेंट से उन्हें कोई साफ संकेत नहीं मिला था।

ऑपरेशन चक्रव्यूह में बड़ी सफलता: 20 किलो डोडा पोस्त मामले का 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन चक्रव्यूह में बड़ी सफलता: 20 किलो डोडा पोस्त मामले का 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Jodhpur में पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत 20 किलो डोडा पोस्त मामले के वांछित 5 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया।

घाटमपुर पावर प्रोजेक्ट की तीसरी यूनिट सिंक्रोनाइज, यूपी ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर एक और कदम

घाटमपुर पावर प्रोजेक्ट की तीसरी यूनिट सिंक्रोनाइज, यूपी ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर एक और कदम

Ghatampur तापीय विद्युत परियोजना की 660 मेगावाट यूनिट-3 सफलतापूर्वक ग्रिड से जुड़ी, यूपी की बिजली क्षमता में बड़ा इजाफा।

बलोचिस्तान में बड़ा हमला: BLA का दावा- 86 पाकिस्तानी जवान मारे, कई ठिकाने तबाह

बलोचिस्तान में बड़ा हमला: BLA का दावा- 86 पाकिस्तानी जवान मारे, कई ठिकाने तबाह

Balochistan में Balochistan Liberation Army ने 86 पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने का दावा किया, कई सैन्य ठिकानों पर हमले।

ईरान का दावा- 24 घंटे में 2 अमेरिकी जेट मार गिराए, रेस्क्यू ऑपरेशन पर भी हमला

ईरान का दावा- 24 घंटे में 2 अमेरिकी जेट मार गिराए, रेस्क्यू ऑपरेशन पर भी हमला

Iran ने दो अमेरिकी फाइटर जेट गिराने का दावा किया, एक पायलट सुरक्षित जबकि दूसरे की तलाश जारी।