सत्ता-विपक्ष ने उठाई जवाबदेही की मांग

झारखंड विधानसभा में सेवा संपुष्टि और टेंडर देरी पर सरकार से जवाब तलब

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में जेपीएससी अधिकारियों की लंबित सेवा संपुष्टि और ग्रामीण सड़क योजना के टेंडरों में देरी का मुद्दा उठा। मंत्रियों ने जांच व कार्रवाई का आश्वासन दिया।

By : Local News of India
झारखंड विधानसभा में सेवा संपुष्टि और टेंडर देरी पर सरकार से जवाब तलब

सदन में विकास कार्यों पर तीखी बहस

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के छठे दिन बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही अल्पसूचित प्रश्न के तहत विधायक अरूप चटर्जी ने नगर विकास विभाग का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि जेपीएससी (सातवीं, आठवीं और नवमीं) की ओर से नियुक्त 63 अधिकारियों की सेवा संपुष्टि चार साल बाद भी नहीं हुई है। जबकि नियमानुसार दो साल में सेवा संपुष्टि हो जानी चाहिए।

विधायक ने यह भी कहा कि सेवा संपुष्टि लंबित रहने से वेतन और अन्य सुविधाओं से जुड़े मामले प्रभावित हो रहे हैं। इस पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने जवाब दिया कि सेवा संपुष्टि की समय-सीमा दो वर्ष है, लेकिन कुछ प्रमाण-पत्रों की जांच में देरी हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि विभाग. जल्द ही नियमावली बनाकर सभी लंबित मामलों का निपटारा करेगा।

सदन में लिट्टिपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने सवाल उठाया कि सरकार के आदेश के बावजूद मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत वर्ष 2024-25 में जारी कई टेंडर लंबे समय तक निष्पादित नहीं हुए। उन्होंने कहा कि 180 दिन की वैधता समाप्त होने के बाद भी इन टेंडरों को रद्द नहीं किया गया। विधायक ने यह भी जानना चाहा कि क्या ऐसे मामलों में शिथिलता बरतने और विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न करने वाले अधिकारियों चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी और अगर हां तो कब तक।

इस पर ग्रामीण कार्य विभाग की मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने जवाब दिया कि पूरे मामले की समीक्षा की जा रही है और 30 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी। यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सदन में सड़क, पुल और पुलिया निर्माण में हो रही देरी को लेकर सत्ता और विपक्ष के विधायकों ने पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग की। मंत्री के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।

संबंधित सामग्री

लुधियाना में 20 बच्चों से भरी स्कूल बस खंभे से टकराई, कई बच्चे घायल

लुधियाना में 20 बच्चों से भरी स्कूल बस खंभे से टकराई, कई बच्चे घायल

लुधियाना में करीब 20 बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में कई बच्चों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

निकाय चुनाव के बाद पार्षदों की घेराबंदी, राजस्थान में रिजॉर्ट पॉलिटिक्स

निकाय चुनाव के बाद पार्षदों की घेराबंदी, राजस्थान में रिजॉर्ट पॉलिटिक्स

राजस्थान में निकाय चुनाव के बाद सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। कई जगह पार्षदों को रिजॉर्ट में ठहराए जाने की खबरों के बीच खरीद-फरोख्त और करोड़ों रुपये की कथित बोली के आरोप चर्चा में हैं।

महिला आरक्षण बिल पर सरकार का बड़ा दांव, विशेष सत्र संभव

महिला आरक्षण बिल पर सरकार का बड़ा दांव, विशेष सत्र संभव

महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार की तैयारियां तेज होने की खबर है। चर्चा है कि नवरात्रि के दौरान संसद का विशेष सत्र बुलाया जा सकता है जिसमें महिला आरक्षण से जुड़े प्रावधानों पर अहम फैसला लिया जा ।

लालगंज में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 8 घायल

लालगंज में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 8 घायल

बिहार के वैशाली जिले के लालगंज में निर्माणाधीन पुल के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पुल का लॉन्चर गिरने से 8 मजदूर घायल हो गए, जिनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

BRICS पर चिदंबरम के सवाल से गरमाई सियासत, BJP ने घेरा

BRICS पर चिदंबरम के सवाल से गरमाई सियासत, BJP ने घेरा

BRICS समिट को लेकर कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के सवालों पर सियासत गरमा गई है। चिदंबरम ने हालिया BRICS सम्मेलनों से भारत को हुए ठोस फायदे पर सवाल उठाए, जिसके बाद बीजेपी ने उन पर पलटवार किया।