लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
Jamshedpur के बिष्टुपुर में जैन समाज की ओर से Mahavir Jayanti के अवसर पर भगवान Mahavira स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत मंगलवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धा और उत्साह से सराबोर इस शोभायात्रा का जमशेदपुर पश्चिम के विधायक Saryu Roy ने अपने आवास के समीप स्वागत किया।
इस दौरान सरयू राय ने स्वयं आगे बढ़कर शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को फलाहार और शर्बत वितरित किया। उन्होंने कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और यह भावना सभी धर्मों में समान रूप से महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर उन्होंने Rajgir से पधारीं साध्वी सधान्जी और साध्वी कल्याणी को नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
शोभायात्रा में जैन समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इसमें राजेन भाई कमानी, नकुल भाई कमानी, हर्षद भाई गांधी, परेशभाई सेठ, नरेंद्र भाई दोशी, मुकेश भाई गांधी, मिलन भाई वैद्य, भाविन भाई मोदी, मनीष भाई उड़ानी, किलोल भाई भयाणी, राहुल भाई भयाणी, चंद्रकांत देसाई और धीरेन मेहता सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। सभी ने सरयू राय के सेवा भाव की सराहना की।
वहीं, सरयू राय के आवास के समीप श्रद्धालुओं की सेवा में अशोक गोयल, सुबोध श्रीवास्तव, देव कुमार वर्मा, सन्नी सिंह, दिनेश सिंह, उदय मंडल और अमित देउड़ी सहित कई समाजसेवी सक्रिय रूप से जुड़े रहे।