एल एन आई न्यूज़ एजेंसी,
जयपुर के कई इलाकों में 24 घंटे बंद रहेगा इंटरनेट, JDA करेगा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई,
7 जून रात्रि 12 बजे से 8 जून रात्रि 12 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी।
जयपुर के निम्न थाना क्षेत्रों में इंटरनेट सेवा बंद रहेगा
यह प्रतिबंध जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के द्वारा और जयपुर जिले के व्यापक क्षेत्र में लागू रहेगा। जिन प्रमुख थाना क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी, उनमें जयपुर स्तिथ , उत्तर के रामगंज, गलता गेट, माणक चौक, सुभाष चौक, आमेर, ब्रह्मपुरी, नाहरगढ़, कोतवाली, जालूपुरा, संजय सर्किल, शास्त्रीनगर, भट्टाबस्ती, विद्याधर नगर और जयसिंहपुरा खोर सहित कई थाना क्षेत्र शामिल हैं।
वहीं जयपुर पूर्व के बस्सी, कानोता, तूंगा, आदर्श नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, जवाहर नगर, जामडोली, एसएमएस अस्पताल, गांधी नगर, लालकोठी, मोतीडूंगरी, एयरपोर्ट, मालवीय नगर, जवाहर सर्किल, बजाज नगर, खो-नागोरियान, सांगानेर, प्रताप नगर, रामनगरिया और मालपुरा गेट थाना क्षेत्र नेटबंदी के दायरे में रहेंगे।