igau-aktee-tihar-akshaya-tritiya-raipur-ramvichar

अक्षय तृतीया पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में ‘अक्ती तिहार’ आज, कृषि मंत्री रामविचार नेताम होंगे मुख्य अतिथि

अक्षय तृतीया के अवसर पर रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में ‘अक्ती तिहार’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कृषि मंत्री रामविचार नेताम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

By : Local News of India
अक्षय तृतीया पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में ‘अक्ती तिहार’ आज, कृषि मंत्री रामविचार नेताम होंगे मुख्य अतिथि

अक्षय तृतीया पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में ‘अक्ती तिहार’ आज, कृषि मंत्री रामविचार नेताम होंगे मुख्य अतिथि

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में Akshaya Tritiya के अवसर पर आज सोमवार को ‘‘अक्ती तिहार’’ का आयोजन किया जा रहा है। यह राज्यस्तरीय कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र के पास स्थित प्रक्षेत्र में प्रातः 10:30 बजे से शुरू होगा।

समारोह के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री Ramvichar Netam होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति Dr. Girish Chandel करेंगे।

अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर धरती माता और बीजों की पूजा-अर्चना कर प्रतीकात्मक रूप से बीज बुआई की जाएगी। इस दौरान कृषि मंत्री द्वारा प्रगतिशील किसानों को कृषि आदान सामग्री का वितरण भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से अवगत कराने के लिए नवीन बीज बुआई तकनीक और कृषि में ड्रोन के उपयोग का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही Krishi Vigyan Kendra Raipur द्वारा “रासायनिक उर्वरकों का विकल्प” विषय पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

अक्ती तिहार का आयोजन इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित सभी महाविद्यालयों, कृषि विज्ञान केंद्रों और अनुसंधान केंद्रों में भी किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

छत्तीसगढ़ में बड़ा पुलिस फेरबदल, 24 IPS अधिकारियों के तबादले

छत्तीसगढ़ में बड़ा पुलिस फेरबदल, 24 IPS अधिकारियों के तबादले

छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 24 IPS अधिकारियों का तबादला किया है। 12 जिलों के SP भी बदले गए हैं।

फौज से खेती तक: पूर्व सैनिक ने जैविक खेती से लिखी सफलता की नई कहानी

फौज से खेती तक: पूर्व सैनिक ने जैविक खेती से लिखी सफलता की नई कहानी

सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद एक पूर्व सैनिक ने जैविक खेती को अपनाकर नई मिसाल कायम की। आज वह किसानों के लिए प्रेरणा बनकर प्राकृतिक खेती और टिकाऊ कृषि का संदेश दे रहे हैं।

नकली बीज घोटाले में एसीबी का बड़ा एक्शन, बीज निगम निदेशक के घर से 1.59 करोड़ नकद बरामद

नकली बीज घोटाले में एसीबी का बड़ा एक्शन, बीज निगम निदेशक के घर से 1.59 करोड़ नकद बरामद

राजस्थान में नकली बीज घोटाले की जांच के दौरान एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान राज्य बीज निगम के निदेशक जुगल किशोर बिश्नोई समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है।

अल-नीनो बिगाड़ेगा मॉनसून का खेल? IMD ने जारी किया बारिश का नया अनुमान

अल-नीनो बिगाड़ेगा मॉनसून का खेल? IMD ने जारी किया बारिश का नया अनुमान

भारत मौसम विभाग (IMD) ने 2026 मॉनसून को लेकर नया अनुमान जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अल-नीनो के असर से इस बार देश में सामान्य से कम बारिश हो सकती है।

जून में करें इन 10 सब्जियों की खेती, कम लागत में किसानों को होगा तगड़ा मुनाफा

जून में करें इन 10 सब्जियों की खेती, कम लागत में किसानों को होगा तगड़ा मुनाफा

जून का महीना खरीफ सीजन की शुरुआत का समय माना जाता है। इस दौरान कई सब्जियों की खेती किसानों को बेहतर उत्पादन और अच्छा मुनाफा दे सकती है।