लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी के जन्मदिन के अवसर पर आज दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
इस रोजगार मेले में विभिन्न निजी कंपनियां और संस्थान हिस्सा लेंगे, जहां युवाओं को नौकरी के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद योग्य उम्मीदवारों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र भी सौंपे जाएंगे।
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ना और उन्हें करियर के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। बड़ी संख्या में नौकरी तलाश रहे युवाओं के इस मेले में शामिल होने की उम्मीद है।
राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर आयोजित यह कार्यक्रम रोजगार और युवा सशक्तिकरण पर केंद्रित रहेगा।