यूपी-में-भाई-बहनों-को-बचाते-हुए-तीन-की-मौत

यूपी में भाई-बहनों को बचाते हुए तीन की मौत, दो अलग-अलग नदी हादसों से पसरा मातम

उत्तर प्रदेश के कासगंज और देवरिया में दो अलग-अलग नदी हादसों में भाई-बहनों को बचाने की कोशिश में तीन लोगों की मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद परिवारों में मातम पसरा है।

By : Local News of India
यूपी में भाई-बहनों को बचाते हुए तीन की मौत, दो अलग-अलग नदी हादसों से पसरा मातम

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
ऋचा बर्नवाल 

कासगंज/देवरिया: उत्तर प्रदेश के कासगंज और देवरिया जिलों में गुरुवार को हुए दो अलग-अलग नदी हादसों में भाई-बहनों को बचाने की कोशिश करते हुए तीन लोगों की मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद परिवारों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कासगंज जिले के सुनखरी थाना क्षेत्र के मुजफ्फरनगर गांव के पास गंगा नदी में नहाने के दौरान 12 वर्षीय शिवनेश गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए उसकी बहनें सलोनी कश्यप (16) और कोमल कश्यप (14) नदी में कूद गईं। दोनों ने अपने भाई की जान बचा ली, लेकिन तेज बहाव में खुद डूब गईं। स्थानीय लोगों और राहत टीम ने तलाश अभियान चलाया, लेकिन दोनों बहनों की मौत हो गई।

दूसरी घटना देवरिया जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के मोहरा गांव के पास राप्ती नदी में हुई। यहां रीता (18) और माया (12) नहाते समय डूबने लगीं। उनकी चीख सुनकर 14 वर्षीय भाई सोनू पासवान नदी में कूद गया और दोनों बहनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि इस दौरान वह खुद गहरे पानी में बह गया और उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने दोनों मामलों में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले सोनभद्र और बाराबंकी में भी डूबने की अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की जान गई थी, जिससे प्रदेश में नदी हादसों को लेकर चिंता बढ़ गई है।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने किया यूपीकोस{upcos} का शुभारंभ, आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा सुरक्षा और सम्मान का नया आधार

योगी आदित्यनाथ ने किया यूपीकोस{upcos} का शुभारंभ, आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा सुरक्षा और सम्मान का नया आधार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) का शुभारंभ करते हुए पोर्टल, वेबसाइट और लोगो लॉन्च किया। एसबीआई के साथ एमओयू भी हुआ।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।