लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
ऋचा बर्नवाल
मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बलात्कारी सत्यपाल उर्फ सत्तू की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, वह पंजाब की जेल से फरार होने के बाद वांछित चल रहा था। उस पर हत्या, लूट, अपहरण और दुष्कर्म समेत करीब 24 आपराधिक मामले दर्ज थे।
पुलिस के मुताबिक, सत्यपाल उर्फ सत्तू पर 6 लड़कियों का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोप भी लगे थे। बताया जाता है कि उसके संबंध कुख्यात गैंगस्टर छोटा राजन गैंग से भी रहे थे।
सत्तू का क्रिकेट से भी जुड़ाव रहा था और वह कभी रणजी ट्रॉफी में खेल चुका था। पुलिस के अनुसार, मुजफ्फरनगर में वाहन चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में वह घायल हुआ, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार तलाश अभियान चला रही थी। मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।