लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
ऋचा बर्नवाल
इंफाल: 26 जून 2026 को मणिपुर की पहली महिला भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी और पूर्वोत्तर भारत की पहली आदिवासी महिला IFS अधिकारी प्रिमरोज़ रायखान शर्मा का निधन हो गया। वह 86 वर्ष की थीं। उनके निधन पर मणिपुर के मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए उनके कूटनीतिक योगदान को याद किया।
प्रिमरोज़ रायखान शर्मा ने 1976 में भारतीय विदेश सेवा (IFS) जॉइन की थी। अपने लंबे करियर में उन्होंने जापान, दक्षिण अफ्रीका, ब्रिटेन सहित कई देशों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। 2008 से 2011 तक वह पुर्तगाल में भारत की राजदूत रहीं।
उन्हें पूर्वोत्तर भारत की महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत माना जाता है। उनके निधन को भारतीय कूटनीति और मणिपुर के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।