लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
ऋचा बर्नवाल
पुलिस के मुताबिक आग लगने के समय प्रशिक्षण केंद्र में करीब 21 छात्र मौजूद थे। हादसे में दो छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि चार अन्य की हालत स्थिर बताई जा रही है। घायलों का इलाज नजदीकी अस्पतालों में चल रहा है।
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार आग अलीगंज क्षेत्र में स्थित प्रशिक्षण केंद्र में लगी, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
टीवी फुटेज में सुरक्षाकर्मियों को शवों को बाहर निकालते हुए देखा गया, जबकि बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल के आसपास एकत्र हो गए। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि यह संस्थान छात्रों को एनीमेशन का प्रशिक्षण प्रदान करता था।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।