लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
ऋचा बर्नवाल
मेरठ, उत्तर प्रदेश: मेरठ में मसाज और अन्य सेवाएं दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का मामला सामने आया है। आरोप है कि मोहम्मद यूनुस नाम का व्यक्ति 'अभिराज' नाम से व्हाट्सऐप पर संपर्क करता था और लोगों को फर्जी प्रोफाइल व फोटो भेजकर होम डिलीवरी सेवा देने का दावा करता था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी बुकिंग के नाम पर लोगों से एडवांस रकम ऑनलाइन खाते में जमा कराता था। पैसे मिलने के बाद न तो कोई सेवा दी जाती थी और न ही आरोपी दोबारा संपर्क करता था। मामले की शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल ने जांच शुरू की और मोहम्मद यूनुस को उसकी महिला साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया।
जांच में पुलिस डिजिटल सबूतों, मोबाइल रिकॉर्ड और बैंक लेनदेन की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन किसी भी अनजान सेवा की बुकिंग करते समय सावधानी बरतें और संदिग्ध नंबरों या ऑफर से बचें।