लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह विरोध मार्च के दौरान भीड़ के बीच अपनी ही पार्टी के एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मारती दिखाई दे रही हैं।
यह घटना कोलकाता में टीएमसी द्वारा आयोजित विरोध मार्च के दौरान हुई। रैली के दौरान भारी भीड़ और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई थी। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि ममता बनर्जी के आसपास मौजूद कार्यकर्ता भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया।
इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने ममता बनर्जी की आलोचना की, जबकि टीएमसी नेताओं ने कहा कि ममता का कार्यकर्ताओं से पारिवारिक रिश्ता है और घटना को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।
इस विरोध मार्च के दौरान कई स्थानों पर तनाव की स्थिति भी बनी। रिपोर्टों के अनुसार, रैली के दौरान हंगामा हुआ, अंडे फेंके गए और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।