लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) में प्रस्तावित संशोधन पर चिंता जताई है। उन्होंने केंद्र सरकार से अंत्योदय अन्न योजना (AAY) के तहत प्रत्येक पात्र परिवार को हर महीने मिलने वाले 35 किलोग्राम खाद्यान्न की मौजूदा व्यवस्था जारी रखने का आग्रह किया है।
मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा कि परिवार के सदस्यों की संख्या चाहे जितनी भी हो, अंत्योदय अन्न योजना के लाभार्थियों को वर्तमान व्यवस्था के अनुसार 35 किलोग्राम खाद्यान्न मिलता रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रस्तावित बदलाव से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर असर पड़ सकता है। इसलिए केंद्र सरकार को गरीब और जरूरतमंद परिवारों के हितों को ध्यान में रखते हुए मौजूदा प्रावधान बनाए रखने चाहिए।
मुख्यमंत्री ने पत्र में खाद्य सुरक्षा योजनाओं को गरीबों के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए केंद्र से प्रस्तावित संशोधन पर पुनर्विचार करने की अपील की है।