लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
गुरुग्राम में लगातार बारिश के कारण सड़क धंसने, जलभराव और लंबे ट्रैफिक जाम की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने कॉरपोरेट कार्यालयों और निजी संस्थानों के लिए वर्क फ्रॉम होम एडवाइजरी जारी की है।
गुरुग्राम पुलिस ने कंपनियों से अपील की है कि वे कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दें, ताकि सड़कों पर वाहनों का दबाव कम किया जा सके और लोगों को परेशानी से बचाया जा सके।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। इसके चलते शहर के कई हिस्सों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।
प्रशासन ने लोगों से जरूरी होने पर ही यात्रा करने और मौसम व यातायात संबंधी अपडेट पर नजर रखने की अपील की है। पुलिस और संबंधित विभाग जलभराव वाले क्षेत्रों में स्थिति सुधारने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।
गुरुग्राम जैसे बड़े कॉरपोरेट हब में बारिश के दौरान ट्रैफिक जाम एक बड़ी समस्या बन जाता है, जिससे रोजाना आने-जाने वाले हजारों कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।