लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
शालू कुमारी
दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) ने सोमवार को LNJP अस्पताल के बाहर कथित ₹650 करोड़ के स्वास्थ्य घोटाले को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व दिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने किया।
AAP नेताओं का आरोप है कि दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग में दवाइयों और मेडिकल उपकरणों की खरीद में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुई हैं। पार्टी ने दावा किया कि मुख्य आरोपी राजीव रंगीला को एक महीने तक गिरफ्तार नहीं किया गया और वह देश छोड़कर जर्मनी भाग गया।
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब ACB को शिकायत दी गई और लगातार प्रेस कॉन्फ्रेंस की गईं, तब भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच में जानबूझकर देरी की गई।
प्रदर्शन के दौरान AAP नेताओं ने सरकार पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि बिना नियमों के नियुक्तियां की गईं और विजिलेंस जांच के बावजूद डॉक्टर वत्सला अग्रवाल को पद दिया गया। पार्टी का दावा है कि यह पूरा मामला बड़े स्तर के भ्रष्टाचार से जुड़ा है।
AAP विधायकों संजीव झा और कुलदीप कुमार सहित कई कार्यकर्ता भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए और सरकार से जवाब की मांग की।
फिलहाल यह मामला एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) की जांच के दायरे में है और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।