लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
ऋचा बर्नवाल
चेन्नई: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में 21 जून को हुए अमोनिया गैस रिसाव हादसे के नौ दिन बाद असम के 60 से अधिक प्रवासी श्रमिक अपने घर लौट गए। उनकी यात्रा की व्यवस्था तमिलनाडु और असम सरकार के समन्वय से की गई।
इससे पहले ओडिशा के 62 श्रमिकों को भी उनके घर भेजा जा चुका है। राहत शिविर में अब झारखंड के 41 श्रमिक मौजूद हैं, जिनकी वापसी की व्यवस्था की जा रही है। वहीं केरल और पश्चिम बंगाल के कुछ घायल श्रमिकों का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
21 जून को तिरुवल्लूर स्थित एक सी-फूड प्रोसेसिंग यूनिट में अमोनिया गैस रिसाव हुआ था, जिसमें अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है और कई श्रमिक घायल हुए थे। हादसे के बाद औद्योगिक सुरक्षा और प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे हैं।