लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
ऋचा बर्नवाल
श्रीराम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित चोरी प्रकरण के बाद अब श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भी चढ़ावे की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठने लगे हैं। श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा उर्फ फलाहारी बाबा ने आरोप लगाया है कि मंदिर की गोलक खोले जाने और चढ़ावे की गिनती के दौरान सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए जाते हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खून से पत्र लिखकर इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। दिनेश शर्मा श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही मस्जिद विवाद से जुड़े मामलों में भी पक्षकार रहे हैं, हालांकि उनका मंदिर के आधिकारिक प्रबंधन से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है।