लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां शिवसेना (UBT) के नेता सचिन अहीर ने शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। इसके साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र विधान परिषद के उपसभापति पद के लिए अपना नामांकन भी दाखिल किया है।
इस घटनाक्रम को राज्य की राजनीतिक समीकरणों में महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। शिंदे गुट को इससे विधान परिषद में अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद मिल सकती है।
इधर, शिवसेना (UBT) के नेता अंबादास दानवे ने पुष्टि की है कि एमएलसी जगन्नाथ अभ्यंकर को महा विकास अघाड़ी (MVA) की ओर से उम्मीदवार बनाया गया है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बदलाव से महाराष्ट्र की राजनीति में नए समीकरण बन सकते हैं और आने वाले समय में और भी राजनीतिक हलचल देखने को मिल सकती है।