लोकल इंडिया
मुस्कान
अयोध्या। राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान और कीमती सामान के कथित गबन मामले में नया मोड़ आ गया है। अयोध्या के अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से फैसला लिया है कि वे इस मामले में नामजद आरोपियों की पैरवी नहीं करेंगे।
मामले में आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि मंदिर में प्राप्त नकदी और कीमती सामान के प्रबंधन से जुड़े इन लोगों ने चढ़ावे में गड़बड़ी की। पुलिस मामले की जांच कर रही है और संबंधित दस्तावेजों व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।