लोकल इंडिया
मुस्कान
मुंबई। महाराष्ट्र TET परीक्षा पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों ने अदालत को बताया है कि इस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड बिहार का एक युवक है। मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में पटना निवासी आकाश कुमार (30) और राजीव शाह (45), तथा हरियाणा के पानीपत निवासी धीरज कुमार (28) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र लीक कर अभ्यर्थियों से मोटी रकम वसूलता था। मामले की गहन जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।