बाड़मेर में तापमान 39°C के करीब

अरब सागर में एंटी साइक्लोन का असर, राजस्थान में अचानक बढ़ी गर्मी

अरब सागर में बने एंटी साइक्लोन के कारण राजस्थान में गर्मी अचानक तेज हो गई है। पश्चिमी दिशा से चल रही गर्म हवाओं के चलते कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ा है।

By : Local News of India
अरब सागर में एंटी साइक्लोन का असर, राजस्थान में अचानक बढ़ी गर्मी

राजस्थान में अचानक बढ़ी गर्मी

पिंकी कुमारी 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 


 अरब सागर में एंटी साइक्लोन बनने के कारण राजस्थान में गर्मी अचानक तेज हो गई है। पश्चिमी दिशा से चल रही गर्म हवा के चलते सीमावर्ती जिलों में झुलसाने वाली गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। बुधवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया।मौसम विभाग के अनुसार जयपुर, अजमेर, चूरू और उदयपुर में भी अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज मापा गया। हालांकि दिन में गर्मी बढ़ने के बावजूद रात के समय लोगों को ठंडक का अहसास हो रहा है। कई शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे मापा जा रहा है।

जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो से तीन दिनों में राज्य में तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान जताया है। इसके साथ ही पश्चिमी जिलों में गर्म हवा चलने की चेतावनी भी जारी की गई है।पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश जिलों में आसमान साफ रहा और तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई। उदयपुर, श्रीगंगानगर, कोटा, जोधपुर, जैसलमेर, जयपुर, चूरू, बीकानेर और अजमेर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। सबसे ज्यादा गर्मी बाड़मेर में रही, जहां अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

दिन में बढ़ती गर्मी के बावजूद शाम ढलते ही तापमान में गिरावट आ रही है, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। कई शहरों में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच रहा है।बीते दिन सबसे ठंडी रात पाली में रही, जहां न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं फतेहपुर (सीकर) में 11 डिग्री और करौली में 11.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान मापा गया।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राजस्थान में अचानक बढ़ी गर्मी के पीछे मुख्य कारण गुजरात-पाकिस्तान से सटे अरब सागर में बना एंटी साइक्लोन है। इस प्रणाली में हवा घड़ी की दिशा में घूमते हुए ऊपर से नीचे की ओर तेजी से आती हैं, जिससे उच्च दबाव की स्थिति बनती है और आसमान साफ रहता है। एंटी साइक्लोन बनने से हवा पाकिस्तान की ओर से घूमकर सीधे राजस्थान में प्रवेश कर रही हैं, जिसके कारण राजस्थान के साथ गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में भी तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

संबंधित सामग्री

राजस्थान में ट्रक ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, नए नियमों के विरोध में सड़कों पर उतरे चालक

राजस्थान में ट्रक ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, नए नियमों के विरोध में सड़कों पर उतरे चालक

राजस्थान में ट्रक ऑपरेटरों ने नए नियमों के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। ट्रांसपोर्ट संगठनों का कहना है कि नए प्रावधानों से कारोबार प्रभावित हो रहा है।

14 करोड़ की संपत्ति, सरकारी नौकरी और दो मौतें... जयपुर की आयुषी केस में नया ट्विस्ट

जयपुर में मां की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार आयुषी शर्मा के मामले में नया मोड़ आया है। अब उसके पिता की मौत की भी जांच की मांग उठी है।

मटन की जगह चिकन परोसा तो शादी में मचा बवाल, बाराती-घराती के बीच जमकर मारपीट

बिहार के सहरसा में शादी के भोज में मटन की जगह चिकन परोसने को लेकर बाराती और घराती भिड़ गए। मारपीट में कई लोग घायल हुए और पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

रोज की दाल-सब्जी से हो गए बोर? लंच में बनाएं उड़द दाल का कुरकुरा मेदु वड़ा

रोज की दाल-सब्जी से हो गए बोर? लंच में बनाएं उड़द दाल का कुरकुरा मेदु वड़ा

अगर रोज की दाल-सब्जी से बोर हो गए हैं तो इस बार लंच में उड़द दाल का कुरकुरा मेदु वड़ा बनाएं। सांभर और नारियल चटनी के साथ इसका स्वाद दोगुना हो जाएगा।

हेमा मालिनी ने फिल्मों से क्यों बनाई दूरी? ड्रीम गर्ल ने बताई इसकी असली वजह

हेमा मालिनी ने खुलासा किया कि उन्होंने फिल्मों से दूरी इसलिए बनाई क्योंकि आज की फिल्मों की कहानियां और उनके लिए मिलने वाले किरदार उन्हें आकर्षित नहीं करते।