लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
हनुमान जयंती के पावन अवसर पर गुरुवार को अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में धार्मिक उत्साह देखने को मिला। मंदिर के परकोटे के दक्षिण दिशा में स्थित हनुमान मंदिर के शिखर पर विधिवत ध्वजारोहण किया गया।
इस विशेष अनुष्ठान को बजरंग दल के संस्थापक और पूर्व सांसद विनय कटियार के साथ-साथ संगठन के पूर्व प्रमुख जयभान सिंह पवैया, प्रकाश शर्मा और सुरेन्द्र जैन ने संयुक्त रूप से संपन्न किया।
ध्वज को मंदिर के शिखर पर स्थापित 19 फीट 7 इंच ऊंचे दंड पर चढ़ाया गया, जिसकी लंबाई 9 फीट 3 इंच और चौड़ाई 4 फीट 7 इंच है।
हनुमान जयंती के इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में धार्मिक आस्था और उल्लास का माहौल बना रहा।