Global Art Gallery, Manali, Nakul Khullar

मनाली में ग्लोबल आर्ट शो, नकुल खुल्लर होंगे मुख्य अतिथि

नाग्गर स्थित प्रसिद्ध **रोएरिच आर्ट गैलरी** में आयोजित होने वाले ग्लोबल आर्ट शो में मनाली का ग्लोबल चेहरा और ‘अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस’ विजेता **नकुल खुल्लर** मुख्य अतिथि होंगे। इस अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी

By : Local News of India
मनाली में ग्लोबल आर्ट शो, नकुल खुल्लर होंगे मुख्य अतिथि

Award of Excellence Winner Nakul Khullar

एंजेल गोयल 
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 
मनाली.अंतरराष्ट्रीय कला जगत के लिए एक विशेष अवसर के रूप में 14 नवम्बर दोपहर 3 बजे नाग्गर स्थित रोएरिच आर्ट गैलरी में एक भव्य कला प्रदर्शनी का शुभारंभ होगा। इस कार्यक्रम में बरागढ़ रिज़ॉर्ट एंड स्पा (IHCL SeleQtions) मनाली के निदेशक एवं ‘अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस’ विजेता नकुल खुल्लर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
इस प्रदर्शनी में भारत, रूस, थाईलैंड और मलेशिया के 20 से अधिक प्रसिद्ध राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कलाकार अपनी कलाकृतियाँ प्रदर्शित करेंगे। आयोजन का उद्देश्य विभिन्न संस्कृतियों और देशों के बीच कला के माध्यम से संवाद और सौहार्द को बढ़ावा देना है।
कला प्रेमियों और पर्यटकों के लिए यह आयोजन एक दुर्लभ अवसर होगा, जहाँ वे एक ही मंच पर विविध देशों की कलात्मक परंपराओं, रंगों और भावनाओं का संगम देख सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारों के साथ अंतरराष्ट्रीय कलाकारों का पारस्परिक संवाद भी आयोजित किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 17 से 20 अप्रैल तक बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 17 से 20 अप्रैल तक बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

Himachal Pradesh में 17-20 अप्रैल तक बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना। तेज हवाओं और बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी।

मनाली में बॉलीवुड की हलचल तेज, बारागढ़ रिजॉर्ट में नकुल खुल्लर से मिले कार्तिक–श्रीलीला

मनाली में बॉलीवुड की हलचल तेज, बारागढ़ रिजॉर्ट में नकुल खुल्लर से मिले कार्तिक–श्रीलीला

मनाली में कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की नई फिल्म की शूटिंग शुरू। अनुराग बसु के निर्देशन में बन रही फिल्म से पर्यटन और होटल इंडस्ट्री को बढ़ावा मिलने की उम्मीद।

मनाली में रक्तदान महादान का संकल्प, पिता की प्रथम पुण्यतिथी पर नकुल खुल्लर की प्रेरक पहल

मनाली में रक्तदान महादान का संकल्प, पिता की प्रथम पुण्यतिथी पर नकुल खुल्लर की प्रेरक पहल

28 फरवरी (शनिवार) को Baragarah Resort and Spa IHCL SeleQtion में स्वर्गीय Anil Khullar की प्रथम पुण्यतिथि पर एक विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।

सोलंग के बच्चों का कमाल, 24 मेडल जीतकर रचा इतिहास

सोलंग के बच्चों का कमाल, 24 मेडल जीतकर रचा इतिहास

दो दिवसीय स्कीइंग प्रतियोगिता में नाग यंग विंटर स्पोर्ट्सके बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच कुल 24 मेडल अपने नाम किए। इनमें 11 गोल्ड, 6 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।