शाहबाद डेयरी में हिंसक झगड़ा

शाहबाद डेयरी में युवती से मारपीट, पिता-पुत्र गिरफ्तार

शाहबाद डेयरी में पड़ोसियों के विवाद के बाद युवती से मारपीट के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। मामला आपसी झगड़े का बताया जा रहा है। जानिए पूरी खबर.....

By : Local News of India
शाहबाद डेयरी में युवती से मारपीट, पिता-पुत्र गिरफ्तार

शाहबाद डेयरी में युवती से मारपीट

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
बाहरी उत्तरी जिले के शाहबाद डेयरी इलाके में पड़ोसियों के बीच हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। रास्ता रोककर एक 24 वर्षीय युवती के साथ कथित तौर पर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 12 फरवरी को थाना शाहबाद डेयरी को झगड़े की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक घायल युवती को अस्पताल ले जाया जा चुका था। अस्पताल में युवती का मेडिकल कराया गया, जिसमें चोटें शारीरिक हमले के अनुरूप पाई गईं। अस्पताल में दर्ज बयान में युवती ने आरोप लगाया कि 12 फरवरी की शाम करीब 6:30 बजे शाहबाद डेयरी स्थित अखाड़ा के पास वह अपने घर जा रही थी। इसी दौरान मोहम्मद कादिर और उसके पिता रवि अहमद ने उसका रास्ता रोका और मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं।

शिकायत और एमएलसी के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। जांच के दौरान आरोपित मोहम्मद कादिर (21) और उसके पिता रवि अहमद (52) को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि इससे पहले भी आरोपित कादिर और पीड़िता के भाई हरिया के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल जांच में किसी भी तरह का सांप्रदायिक एंगल सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि यह मामला एक ही इलाके में रहने वाले पड़ोसियों के बीच आपसी झगड़े का है। आरोपिताें से पूछताछ जारी है और मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित सामग्री

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

बेगूसराय होटल में कारोबारी के कमरे से 3 लाख कैश और मोबाइल चोरी, CCTV में कैद वारदात

बेगूसराय के होटल में ठहरे झारखंड के कारोबारी के कमरे से 3 लाख रुपये और महंगा मोबाइल चोरी हो गया। CCTV में संदिग्ध युवक की पूरी हरकत कैद हुई।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

पटना कोर्ट ने कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर उर्फ फैसल खान की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टाल दिया है। मामले की अगली सुनवाई में निर्णय आने की उम्मीद है।

मुंबई में बच्ची से कथित यौन अपराध, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार; NCP ने की सख्त कार्रवाई की मांग

मुंबई में बच्ची से कथित यौन अपराध, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार; NCP ने की सख्त कार्रवाई की मांग

मुंबई के पायधोनी इलाके में 8 साल की बच्ची से कथित यौन अपराध के मामले में सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया गया है। NCP ने मामले में जल्द और सख्त कार्रवाई की मांग की है।