FATEHABAD-GAS-BLACKMARKETING-ACTION

फतेहाबाद में गैस कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, 73 सिलेंडर जब्त

फतेहाबाद में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए 73 सिलेंडर जब्त किए। अवैध उपयोग के खिलाफ लगातार छापेमारी जारी है।

By : Local News of India
फतेहाबाद में गैस कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, 73 सिलेंडर जब्त

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया

फतेहाबाद में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने जिलेभर में छापेमारी कर अब तक 73 सिलेंडर जब्त किए हैं।

डीएफएससी कुशल बूरा ने बताया कि उपायुक्त डॉ. विवेक भारती के निर्देशानुसार होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों और ढाबों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जांच के दौरान 39 कमर्शियल और 34 घरेलू सिलेंडर अनुचित उपयोग में पाए गए।

उन्होंने बताया कि जिले में गैस आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। 30 मार्च को तीनों तेल कंपनियों से 8136 भरे सिलेंडर प्राप्त हुए, जबकि 23 गैस एजेंसियों के पास 10,910 सिलेंडर स्टॉक में मौजूद हैं। इस प्रकार कुल 19,046 सिलेंडर उपलब्ध हैं।

प्रशासन ने विवाह समारोहों के लिए भी विशेष व्यवस्था की है। 181 आवेदनों में से 73 पर कार्रवाई करते हुए 297 कमर्शियल सिलेंडर आवंटित किए गए हैं। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे केवल रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से बुकिंग कर ओटीपी के जरिए ही गैस प्राप्त करें।

जिले में शिकायतों के निस्तारण के लिए हेल्पलाइन नंबर 01667-230773 जारी किया गया है, जिस पर अब तक 67 शिकायतें प्राप्त हो चुकी हैं। अधिकारियों ने बताया कि सभी शिकायतों का त्वरित समाधान किया जा रहा है।

साथ ही, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति भी सामान्य बनी हुई है। जिले के 161 पेट्रोल पंपों में से 116 की जांच की जा चुकी है और सभी जगह आपूर्ति सुचारू पाई गई है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें, जिले में आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं है।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सर्बियाई नेशनल असेंबली की अध्यक्ष एना ब्रनाबिक से मुलाकात कर भारत-सर्बिया के संसदीय आदान-प्रदान, द्विपक्षीय सहयोग और पारंपरिक मित्रता को मजबूत करने पर चर्चा की

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने