अंजली गुप्ता
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
कटरा, 05 मार्च। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि किसी भी देश को दूसरे राष्ट्र पर हमला करने या नियंत्रण थोपने का अधिकार नहीं है।
उन्होंने कहा कि ईरान एक स्वतंत्र देश है और ऐसे हमले दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इस संघर्ष के परिणाम वैश्विक स्तर पर महसूस किए जा सकते हैं और स्थिति बढ़ती तो तीसरे विश्व युद्ध जैसी गंभीर स्थिति भी पैदा हो सकती है।
फारूक ने कहा कि भारत सरकार को इस मामले में अपना स्पष्ट रुख रखना चाहिए। उन्होंने मुसलमानों में बढ़ते आक्रोश का जिक्र करते हुए कहा कि विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण होने चाहिए।