पूर्वी-सिंहभूम-वसंत-उत्सव-रामकृष्ण-परमहंस-जयंती-आय

पूर्वी सिंहभूम में वसंत उत्सव के साथ मनाई गई Ramakrishna Paramahamsa की जयंती

पूर्वी सिंहभूम के भालूबासा में वसंत उत्सव के साथ ठाकुर रामकृष्ण परमहंस की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में भक्ति गीत, नृत्य और नाटक के माध्यम से उनके जीवन और विचारों को प्रस्तुत किया गया।

By : Local News of India
पूर्वी सिंहभूम में वसंत उत्सव के साथ मनाई गई Ramakrishna Paramahamsa की जयंती

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ‘अन्वेषा’ के तत्वावधान में भालूबासा स्थित मिष्टी इन प्रेक्षागृह में मंगलवार को वसंत उत्सव के साथ Ramakrishna Paramahamsa की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत बोड़ाम के मेटल्ला स्थित श्री रामकृष्ण शारदा आश्रम से आईं चिन्मयी पुरी एवं आनंदमयी पुरी माताजी तथा जमशेदपुर रामकृष्ण मिशन विवेकानंद सोसाइटी के स्वामी महाभाबानंदजी महाराज (रंजीत महाराज) की गरिमामयी उपस्थिति में हुई। मंच संचालन अल्पना भट्टाचार्य ने किया।

इस अवसर पर माताजी और स्वामीजी ने ठाकुर रामकृष्ण देव के जीवन, उनके आध्यात्मिक दर्शन और मानवता के प्रति उनके संदेशों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का शुभारंभ आनंदम पाठ चक्र के तहत मेटल्ला विवेकानंद विद्यापीठ की छात्राओं द्वारा गायत्री मंत्र एवं “रामकृष्ण शरणम्” के पाठ से हुआ। इसके बाद तपती दत्ता, तनुका दत्ता राय, शमिता रक्षित, तंद्रा रेहेल, शर्मिष्ठा धर, शिप्रा नियोगी, नंदिनी राय और मधुमिता बक्शी ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिन पर छात्राओं ने मनमोहक नृत्य भी प्रस्तुत किया।

इसके पश्चात पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर से आए विवेक भारती सोसाइटी के कलाकारों ने “श्री श्री ठाकुरेर नरेन” नाटक का प्रभावशाली मंचन किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम में अल्पना भट्टाचार्य, अनिंदिता गुप्ता, तपती दत्ता, शमिता रक्षित, तंद्रा रेहेल, मधुमिता कुंडू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

संबंधित सामग्री

14 साल बाद प्रतापगढ़ पहुंचे राष्ट्रीय जैन संत आचार्य पुलक सागर, भव्य स्वागत से गूंजा शहर

14 साल बाद प्रतापगढ़ पहुंचे राष्ट्रीय जैन संत आचार्य पुलक सागर, भव्य स्वागत से गूंजा शहर

राष्ट्रीय जैन संत आचार्य पुलक सागर का 14 वर्ष बाद प्रतापगढ़ आगमन हुआ। जैन बोर्डिंग से जूना मंदिर परिसर तक भव्य चल समारोह निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

Omkareshwar में एकात्म पर्व का आज भव्य समापन, संतों की मौजूदगी में ‘शंकरदूत’ दीक्षा

Omkareshwar में एकात्म पर्व का आज भव्य समापन, संतों की मौजूदगी में ‘शंकरदूत’ दीक्षा

मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर में आदि गुरु शंकराचार्य के प्रकटोत्सव पर आयोजित पांच दिवसीय एकात्म पर्व का आज समापन होगा। कार्यक्रम में संतों की उपस्थिति में 700 से अधिक युवाओं को ‘शंकरदूत’ के रूप में दीक्ष

Omkareshwar में अद्वैत दर्शन और AI का संगम, एकात्म पर्व में अनोखी चर्चा

Omkareshwar में अद्वैत दर्शन और AI का संगम, एकात्म पर्व में अनोखी चर्चा

ओंकारेश्वर में आयोजित एकात्म पर्व के तीसरे दिन अद्वैत दर्शन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर विशेष सत्र हुआ, जिसमें विशेषज्ञों ने एआई के नैतिक और दार्शनिक पहलुओं पर चर्चा की।

गोनू धाम में श्रीराम कथा महोत्सव की भव्य शुरुआत, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

गोनू धाम में श्रीराम कथा महोत्सव की भव्य शुरुआत, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

जगदीशपुर प्रखंड के गोनू धाम में नौ दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं की भागीदारी से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

सीतारामडेरा में खूनी हमला: चापड़ और गोली से दो युवक गंभीर घायल

सीतारामडेरा में खूनी हमला: चापड़ और गोली से दो युवक गंभीर घायल

सीतारामडेरा में धारदार हथियार और गोली से हमले में दो युवक गंभीर घायल हुए। पुलिस ने मौके से गोलियां बरामद कर आरोपियों की तलाश शुरू की।