double-murder-khapri-village-mulmulla-police

डबल मर्डर से दहला इलाका, घर में सो रहे दंपति की बेरहमी से हत्या

मुलमुला थाना क्षेत्र के खपरी गांव में बुजुर्ग दंपति की गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला के गले से सोने का हार गायब मिलने से लूट के इरादे की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

By : Local News of India
डबल मर्डर से दहला इलाका, घर में सो रहे दंपति की बेरहमी से हत्या

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम खपरी में एक दिल दहला देने वाली दोहरे हत्याकांड की घटना सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने घर में सो रहे बुजुर्ग दंपति की धारदार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद महिला के गले से सोने का हार गायब मिला है, जिससे लूट के इरादे से हत्या की आशंका जताई जा रही है।

मृतकों की पहचान संतराम साहू (65) और उनकी पत्नी श्याम बाई साहू (62) के रूप में हुई है। दोनों घर में अकेले रहते थे, जबकि उनके बेटे अलग-अलग स्थानों पर रहते हैं।

घटना का पता बुधवार सुबह तब चला, जब उनका बेटा हरिशंकर साहू खेत में काम के सिलसिले में घर पहुंचा। दरवाजा खुला देख उसे शक हुआ और अंदर जाकर उसने देखा कि पिता का शव जमीन पर और मां का शव खाट पर खून से लथपथ पड़ा है। इसके बाद उसने तुरंत ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी घर में घुसकर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। मौके से खून से सने पैरों के निशान मिले हैं, जिससे एक से अधिक हमलावरों के शामिल होने की आशंका है। पुलिस को घटनास्थल से होली का मुखौटा और नकली बाल भी मिले हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि आरोपित भेष बदलकर आया था।

जानकारी के अनुसार आरोपी घर के पास लगे पेड़ के सहारे चढ़कर अंदर घुसा था। वारदात के बाद महिला के गले से सोने का हार गायब पाया गया, जिससे लूट की मंशा और स्पष्ट होती है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। विजय कुमार पांडेय (पुलिस अधीक्षक) ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है और सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित सामग्री

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

बेगूसराय होटल में कारोबारी के कमरे से 3 लाख कैश और मोबाइल चोरी, CCTV में कैद वारदात

बेगूसराय के होटल में ठहरे झारखंड के कारोबारी के कमरे से 3 लाख रुपये और महंगा मोबाइल चोरी हो गया। CCTV में संदिग्ध युवक की पूरी हरकत कैद हुई।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

पटना कोर्ट ने कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर उर्फ फैसल खान की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टाल दिया है। मामले की अगली सुनवाई में निर्णय आने की उम्मीद है।

मुंबई में बच्ची से कथित यौन अपराध, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार; NCP ने की सख्त कार्रवाई की मांग

मुंबई में बच्ची से कथित यौन अपराध, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार; NCP ने की सख्त कार्रवाई की मांग

मुंबई के पायधोनी इलाके में 8 साल की बच्ची से कथित यौन अपराध के मामले में सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया गया है। NCP ने मामले में जल्द और सख्त कार्रवाई की मांग की है।