delhi-holi-firing-accused-arrested

होली पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दो कट्टे और कारतूस बरामद

होली के दिन फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर हथियार बरामद किए हैं।

By : Local News of India
होली पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दो कट्टे और कारतूस बरामद

होली पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दो कट्टे और कारतूस बरामद

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

Delhi में होली के दिन फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से दो देसी कट्टे और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त Pankaj Kumar ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकुंदपुर निवासी शिवम उर्फ शिवा के रूप में हुई है। वह भलस्वा डेयरी थाने में दर्ज फायरिंग के मामले में फरार चल रहा था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें आरोपी हथियार लहराते हुए लोगों को धमकाता नजर आ रहा था।

पुलिस के अनुसार, 4 मार्च को होली के दिन मुकुंदपुर पार्ट-2 में आरोपी ने अरविंद कुमार पांडेय के साथ कहासुनी के बाद फायरिंग कर दी थी। आरोपी उस समय शराब के नशे में था और पहले गाली-गलौज करते हुए झगड़ा किया, फिर दो देशी कट्टे लेकर लौटकर जानलेवा हमला किया। पीड़ित किसी तरह घर के अंदर जाकर बच गया।

घटना के बाद आरोपी ने इलाके में हंगामा किया और खड़ी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

क्राइम ब्रांच की टीम ने तकनीकी और स्थानीय इनपुट के आधार पर आरोपी का पता लगाया और 3 अप्रैल को यूईआर-2 के पास छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से दो लोडेड कट्टे और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी कई गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और अन्य मामलों में उसकी भूमिका की जांच की जा रही है।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।