लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
दिल्ली में बढ़ती प्रचंड गर्मी और IMD की Heatwave चेतावनी के बीच CM Rekha Gupta सरकार ने सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को 2 मई तक Heatwave Compliance Report जमा करने का निर्देश दिया है। सरकार ने कहा है कि हर स्कूल में सुरक्षित पीने के पानी की व्यवस्था, छात्रों की सुरक्षा के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति और सभी जरूरी एहतियाती उपाय सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही, खुली जगह में होने वाली assemblies और outdoor classes पर रोक लगाने तथा “water bell” के जरिए हर घंटे बच्चों को पानी पीने की याद दिलाने के निर्देश भी दिए गए हैं। अभिभावकों से बच्चों को हल्के सूती कपड़ों में भेजने और स्कूल से लगातार संपर्क में रहने की अपील की गई है।