मंडल और जिला स्तर पर होंगी कार्यशालाएं

मुंबई में आज भाजपा का देशव्यापी प्रशिक्षण महाभियान, छत्तीसगढ़ से 28 सदस्यीय दल शामिल

भाजपा का देशव्यापी प्रशिक्षण महाभियान मंगलवार को मुंबई में आयोजित होगा। छत्तीसगढ़ से 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा, जो प्रशिक्षण के बाद प्रदेशभर में मंडल और जिला स्तर कार्यशालाएं संचालित करेगा।

By : Local News of India
मुंबई में आज भाजपा का देशव्यापी प्रशिक्षण महाभियान, छत्तीसगढ़ से 28 सदस्यीय दल शामिल

प्रशिक्षण महाभियान के लिए मुंबई रवाना होते भाजपा नेता।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी प्रशिक्षण महाभियान कार्यक्रम आज मंगलवार काे मुम्बई में हाेने जा रहा है। इसमें छत्तीसगढ़ के कई बड़े नेता हिस्सा लेंगे, इसके लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के नेतृत्व में पार्टी नेता सोमवार की देर रात काे मुम्बई रवाना हुए। इस 28 सदस्यीय दल में पार्टी पदाधिकारी, प्रवक्ता, जनप्रतिनिधि शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि कार्यशाला में प्रशिक्षण लेकर लौटने के बाद पार्टी नेता प्रदेशभर में होने वाली कार्यशालाओं में पार्टी की मण्डल व जिलास्तरीय कार्यशालाओं में मार्गदर्शन करेंगे।

इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में छत्तीसगढ़ से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल और प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। साथ ही, पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय एवं सुश्री लता उसेंडी भी इस सत्र का हिस्सा बनेंगीं। कार्यशाला में विभिन्न 'प्रांतीय प्रशिक्षण टोली' और 'विषय प्रमुख' अलग-अलग सत्रों के माध्यम से संगठनात्मक मजबूती और विकास कार्यों पर चर्चा करेंगे।

इस 28 सदस्यीय दल में प्रदेश प्रदेश महामंत्री द्वय यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मारकण्डेय ,छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरमलाल कौशिक , नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, सीजीएमसीसी अध्यक्ष दीपक मस्हके, हाउसिंग बोर्ड चेयरमैन अनुराग सिंहदेव ,खनिज विकास निगम अध्यक्ष सौरभ सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही मुख्य प्रवक्ता व सांसद संतोष पांडेय,पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, सहित सोशल मीडिया संयोजक मितुल कोठारी, प्रशिक्षण अभियान संयोजक डॉ. अवधेश जैन,प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी, शताब्दी पाण्डेय, टेकेश्वर जैन, शिवनारायण पाण्डेय, आई सेल संयोजक सुनील पिल्लई, सोमेश पाण्डेय शामिल हैं।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।