तेज रफ्तार बस हादसा, छह यात्री घायल

बड़वानी में तेज रफ्तार बस खेत में घुसी, छह यात्री घायल

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में खंडवा-बड़ौदा हाईवे पर तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी। हादसे में छह यात्री घायल हुए, जिनमें एक की हालत गंभीर है।

By : Local News of India
बड़वानी में तेज रफ्तार बस खेत में घुसी, छह यात्री घायल

बड़वानी में अनियंत्रित बस खेत में घुसी, छह यात्री घायल

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में अंजड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत खंडवा-बड़ौदा हाईवे पर बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी। इस हादसे में छह यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह 'मां शक्ति ट्रैवल्स की बस' खरगोन से बड़वानी की ओर आ रही थी। बस में 30 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि बस बड़वानी और अंजड़ के बीच राजीव गांधी नगर के पास पहुंची थी, तभी उसका हैंडल लॉकर टूट जाने के कारण वह अनियंत्रित हो गई और सड़क से उतरकर खेत में चली गई। हादसे में घायल छह गंभीर लोगों को राजपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मौका मुआयना कर घटना की जांच शुरू कर दी है। अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर मूसफ ने बताया कि लाए गए मरीजों में से दिनेश पुत्र बाबूलाल को गंभीर चोटें आई थीं, जिसके चलते उन्हें जिला अस्पताल बड़वानी रेफर किया गया। अन्य पांच मरीजों को मामूली चोटें थीं और उनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में किया जा रहा है। घायलों में प्यारसिंह (निवासी चितावल), दिनेश (निवासी सुन्दरेल), बबिता मोरे (निवासी जोबट), बस चालक रवि (निवासी खरगोन) और विकास (निवासी खरगोन) शामिल हैं। घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी गजेंद्र ठाकुर ने बताया कि दुर्घटना में कई यात्रियों को चोटें आई हैं। पुलिस घटना की जांच की जा रही है।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।