औरैया-की-दो-महिला-प्रधान-राष्ट्रीय-पंचायत-सम्मेलन

राष्ट्रीय महिला पंचायत सम्मेलन में शामिल होंगी औरैया की दो महिला ग्राम प्रधान

नई दलल म हन वल रषटरय महल पचयत सममलन म औरय क द महल गरम परधन सधन सरगम और रजन भग लग

By : Local News of India
राष्ट्रीय महिला पंचायत सम्मेलन में शामिल होंगी औरैया की दो महिला ग्राम प्रधान

औरैया-की-दो-महिला-प्रधान-राष्ट्रीय-पंचायत-सम्मेलन-में-शामिल

अंजली गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

औरैया, 10 मार्च।
पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से 11 मार्च 2026 को नई दिल्ली स्थित डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में निर्वाचित महिला पंचायत प्रतिनिधियों का एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में जनपद औरैया की दो महिला ग्राम प्रधान भी भाग लेंगी।

जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय से जारी जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत जगतपुर (अजीतमल) की प्रधान श्रीमती साधना सरगम और ग्राम पंचायत ककराही (भाग्यनगर) की प्रधान श्रीमती रंजना को सम्मेलन में शामिल होने के लिए नामित किया गया है। यह निर्देश निदेशक पंचायतीराज, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र के क्रम में जारी किए गए हैं।

जिला पंचायत राज अधिकारी एस.के. यादव ने दोनों महिला प्रधानों को निर्देश दिया है कि वे 11 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में समय से पहुंचकर अनिवार्य रूप से भाग लें।

इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से आई महिला पंचायत प्रतिनिधियों के साथ पंचायत व्यवस्था को मजबूत बनाने, महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नेतृत्व क्षमता को सुदृढ़ करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए मेरठ मंडल के कार्यालय सहायक शिव कुमार से संपर्क किया जा सकता है। इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), खंड विकास अधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी औरैया को भी आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

संबंधित सामग्री

आगरा RPF-डिप्टी SS विवाद पर भड़के BJP सांसद, बोले- वर्दी और सरकार दोनों की बदनामी

आगरा कैंट स्टेशन पर RPF और डिप्टी SS विवाद के बाद BJP सांसद ने नाराजगी जताई। उन्होंने घटना को वर्दी और सरकार की छवि खराब करने वाला बताया। मामले में RPF कर्मियों पर कार्रवाई हुई है।

गाजियाबाद के निर्माणाधीन मॉल में 7 वर्षीय बच्ची का शव मिला, जांच जारी

गाजियाबाद के निर्माणाधीन मॉल में 7 वर्षीय बच्ची का शव मिला, जांच जारी

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित निर्माणाधीन मॉल से 7 वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

आजमगढ़ हत्याकांड में 3 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई सजा

आजमगढ़ हत्याकांड में 3 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई सजा

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ की एक अदालत ने हत्या के मामले में तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने दोषियों पर जुर्माना भी लगाया।

राम मंदिर दान चोरी मामले में कन्हैया कुमार ने SC निगरानी में जांच की मांग की

राम मंदिर दान चोरी मामले में कन्हैया कुमार ने SC निगरानी में जांच की मांग की

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने राम मंदिर दान चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की। उन्होंने मौजूदा एसआईटी जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठाए।

2013 में पति की हत्या करने वाली महिला को उम्रकैद, UP कोर्ट का फैसला

2013 में पति की हत्या करने वाली महिला को उम्रकैद, UP कोर्ट का फैसला

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की एक अदालत ने 2013 में पति की हत्या के मामले में महिला को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर जुर्माना भी लगाया।